वीडियो बनाकर पांच माह से दुष्कर्म कर रहा था युवक

*-लड़की की शिकायत पर पनकी पुलिस ने दबोच लिया*
कानपुर: लड़की के साथ जबरन शारीरिक संबध बनाकर उसका वीडियो भी बना लिया। फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बीते पांच माह से उसके साथ दुष्कर्म करने वाले युवक को गुरुवार को पनकी पुलिस ने दबोच लिया।
पकड़ा गया कौशल यादव उम्र-20 वर्ष मूलरूप से बेला थाना औरैया का रहने वाला है। रतनपुर पनकी में वह किराए का मकान लेकर रह रहा था। वह बीफार्मा सेंकेड इयर का छात्र भी है। उसने पड़ोस में रहने वाली एक लड़की को अपने जाल में फंसाकर उसके साथ जबरन संबध बना लिए। उसने लड़की का वीडियो भी बना लिया। वह वीडियो को वायरल करने के नाम पर उसका शारीरिक शोषण करने लगा। कभी घरवालों को मारने की धमकी देता। आए दिन की युवक की हरकतों से परेशान लड़की ने पनकी थाने में मुकदमा लिखाया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके मोबाइल से वीडियो क्लिप भी बरामद हुई हैं।