शातिर गांजा तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे , 21 किलो गांजा बरामद

कानपुर। पुलिस कमिश्नरेट कानपुर में संगठित अपराध करने वाले अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान में थाना काकादेव पुलिस ने 21 किलो गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की कीमत करीब ढाई लाख रुपए आंकी जा रही है। पकड़े गए अभियुक्त से पुलिस पूछताछ कर रही है।
मामला थाना काकादेव क्षेत्र का है। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान निकेश उर्फ सलमान निवासी अशोक वाटिका ब्रह्मदेव चौराहा आवास विकास कल्याणपुर के रूप में हुई। पुलिस ने उसे गीता नगर क्रॉसिंग के पास दौड़ाकर पकड़ा। उसके पास से 21 किलो गांजा बरामद हुआ है। जिसे वह गोल चौराहे के पास गांजा बेचने वाली दो महिलाओं को देने जा रहा था। बरामद गांजा की कीमत करीब ढाई लाख रुपए है। काकादेव पुलिस निकेश द्वारा बताई गई दोनों महिलाओं के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। ताकि इस धंधे में जो भी लोग लिप्त हैं उन्हें भी दबोचा जा सके।