संगठन सृजन विस्तार कार्यक्रम पर शहर कांग्रेस कमेटी की, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात

लोकल वाॅइस न्यूज..
आम जनता की आवाज..
लखनऊ..
आज शहर कांग्रेस कमेटी कानपुर दक्षिण के अध्यक्ष डा. शैलेंद्र दीक्षित ने लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू से भेंट की। डॉ. दीक्षित ने प्रदेश अध्यक्ष को शहर में चल रहे संगठन सृजन के बारे में विस्तार से बताया। शहर में व्याप्त भ्रष्टाचार और गंदगी के विरोध में कांग्रेस द्वारा लगातार किए जा रहे विरोध प्रदर्शनों के बारे में भी प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया। प्रदेश अध्यक्ष ने आगे के कार्यक्रमों के बारे में शहर अध्यक्ष से चर्चा की व जरूरी दिशा निर्देश दिए। प्रदेश अध्यक्ष से भेंट करने वालों में प्रमुख रूप से डा. निसार अहमद सिद्दिकी, अमित मिश्रा, प्रवीन द्विवेदी, बिन्नू रावत, हर्षित बाजपेई आदि थे।
अभिषेक गुप्ता
पालिटिकल हेड
Total Page Visits: 279 - Today Page Visits: 2