गणतंत्र दिवस पर यूपी की अयोध्या झांकी, को मिला प्रथम पुरूस्कार

लोकल वाॅइस न्यूज..
आम जनता की आवाज..
लखनऊ :- यूपी की राम मंदिर झांकी को मिला प्रथम पुरूस्कार..
उत्तर प्रदेश सरकार ने 72 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर की झांकी प्रस्तुत की गई थी, यूपी सरकार की तरफ से प्रस्तुत की गई झांकी को प्रथम पुरुस्कार प्राप्त हुआ है..
उत्तर प्रदेश प्रदेश सरकार के सूचना विभाग ने इस बार अयोध्या में निर्माणाधीन श्रीराम मंदिर मॉडल की झांकी निकाली। ”अयोध्या : उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर” शीर्षक की इस झांकी से दुनिया ने मंदिर की भव्यता के साथ ही श्रीराम के सामाजिक समरसता के संदेश को महसूस किया। इसी के आधार पर झांकी को पहला स्थान मिला।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गणतंत्र दिवस पर उत्तर प्रदेश की श्रीराम मंदिर की झांकी को देश की सर्वश्रेष्ठ झांकी का पुरस्कार मिलने को गर्व का क्षण बताया है। योगी आदित्यनाथ ने खुशी जताते हुए कहा कि यह प्रदेश के लिए प्रसन्नता और गर्व का अवसर है।
प्रदेश की झांकी को लेकर यूपी सरकार का बढ़ा फैसला…
उत्तर प्रदेश सरकार ने 72वें गणतंत्र दिवस की परेड में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रदेश की झांकी को लेकर बड़ा फैसला किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अयोध्या के श्रीराम मंदिर की झांकी की प्रतिकृति को प्रदेश में गांव-गांव में घुमाया जाएगा।
पालिटिकल एडिटर- अभिषेक गुप्ता