सपा नेता का यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को झांसी रानी की मूर्ति टूटी होने पर लिखा पत्र
लोकल वाॅइस न्यूज़..
आम जनता की आवाज..
कानपुर:-
मा. मुख्यमंत्री जी
उत्तर प्रदेश सरकार
लखनऊ
द्वारा- जिलाधिकारी, कानपुर नगर
बिषय- महारानी लक्ष्मीबाई जी की मूर्ति के टूटने पर उनके हुए अपमान के लिए दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही एवं तत्काल नयी मूर्ति लगाये जाने के संबंध में।
महोदय,
आपको अवगत कराना चाहता हूं कि कानपुर के पर्यटन स्थल बिठूर स्थित पत्थर घाट पर महारानी लक्ष्मीबाई जी की मूर्ति उनके जन्मदिन के दिन भरभरा के टूट के गिर गयी है। यह उनका अपमान हुआ है। यह बहुत ही गलत हुआ है। नमामि गंगे द्वारा लगातार घोटाला किया जा रहा है। ऐसे सारे कामों की हालत जर्जर है। पूरे भ्रष्टाचार के कार्यों की जांच कराई जाये। घटिया निर्माण के कारण महारानी लक्ष्मीबाई जी की मूर्ति गिर पड़ी है। इससे हमलोगों की भावना आहत हुई हैं। जनता में भारी आक्रोश है। सर्वप्रथम मूर्ति को स्थापित कराया जाये। आपसे मांग है कि दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही हो एवं मूर्ति इस प्रकार स्थापित हो कि दोबारा गिरने व टूटने की संभावना न के बराबर हो। भव्य मूर्ति व स्मारक का निर्माण कराया जाये।
धन्यवाद
भवदीय
सर्वेश यादव
पूर्व जिलाध्यक्ष छात्रसभा
पालिटिकल एडिटर- अभिषेक गुप्ता