एक तरफा आशिक ने की हत्या, उन्नाव पुलिस ने किया खुलासा, एक तरफा प्यार का है मामला

लोकल वाॅइस न्यूज..
आम जनता की आवाज..
उन्नाव :-
एक तरफा प्यार में घायल आशिक ने की प्रेमिका की हत्या, उन्नाव पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी ने कबूल किया अपना जुर्म..
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के असोहा में बुधवार को खेत में बुआ भतीजी के शव और चचेरी बहन के गंभीर हालत में मिलने की घटना का खुलासा करते हुए लखनऊ आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह ने बताया कि तीनों की कीटनाशक पिलाकर हत्या की गई।
बीते बुधवार को उन्नाव जिले घटित हुई यह अब राजनीति रूप लेती जा रही थी, प्रमुख विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने इस घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठा रहे थे, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की भी बड़ी आलोचना हो रही थी, पुलिस पर भी सवालिया निशान विपक्षी पार्टियां उठा रही थी.. अब आज यूपी पुलिस ने इस घटना का खुलासा करके कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने वालो को मुहंतोड़ जवाब दिया..
आरोपी विनय ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, उसने बताया कि वह लड़की से एक तरफा प्यार करता था, उसने उसको प्रपोज किया था, जिसको लड़की ने मना कर दिया, जिसके बाद उसने उसे कीटनाशक दे कर मौत के घाट उतार दिया..
उसने पानी की बोतल में कीटनाशक मिलाकर उसे पिलाया। अन्य दोनों बहनों ने भी वो कीटनाशक पी लिया। जिसे उनकी मौत हो गई। तीनों लड़कियां दोनों आरोपी लड़कों को जानती थी। आरोपियों ने उन्हें गेहूं में रखने वाली कीटनाशक पिलाई थी।
आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह ने बताया कि घटना के बाद मुखबिर की सूचना पर कुछ लोगों को उठाकर उनसे पूछताछ की जा रही थी। इसी दौरान दोनों बच्चियों के अंतिम संस्कार के बाद जब डॉग स्क्वाड को घटना स्थल पर ले जाया गया तो वह वहां से गांव की एक दुकान पर पहुंचा।
बता दें कि चचेरी बहन रोशनी की हालत नाजुक है। उसका इलाज कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में चल रहा है। काजल के पिता ने घटना के 18 घंटे बाद गुरुवार को असोहा थाने में हत्या की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया था। वहीं दोनों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पॉइजनिंग की पुष्टि हुई थी।
रिपोर्ट
अनुज जैन