तेज रफ्तार बाइक ने लड़कियों को रौंदा , हालत गंभीर

कानपुर : तेज रफ्तार का कहर दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन कानपुर नगर में तेज रफ्तार वाहनों का कहर देखने को मिल जाता है। यह तेज रफ्तार वाहन चालक अपने लिए तो खतरा है ही साथ ही सड़क पर चल रहे अन्य बेकसूरों के लिए भी खतरा बन जाते हैं। तेज रफ्तार का कहर आज कानपुर के किदवई नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पराग डेरी के सामने देखने को मिला। जहां पर ऑटो से उतर रही तीन लड़कियों को पीछे से आ रहे बाइक सवारों ने टक्कर मार दी। जिससे लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गयी। राहगीरों ने आनन-फानन में लड़कियों को नजदीक के ही पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया। और राहगीरों ने तेज रफ्तार से चल रहा है बाइक चालकों को भी पकड़ कर पुलिस को दे दिया। जिनको पुलिस लेकर थाने चली गई।
वही घटना की जानकारी देते हुए घायल लड़की के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री डीवीएस कॉलेज में पढ़ती है जो कि कॉलेज से वापस घर आ रही थी। सहेलियों के साथ उसने नारियल पानी पीने के लिए। वह पराग डेरी के पास रुकी लेकिन तभी पीछे से अनियंत्रित होकर बाइक सवारों ने ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए राहगीरों ने बाइक सवारों को पकड़ लिया और लड़कियों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर लड़कियों की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।
रिपोर्ट मयंक ठाकुर