शराब के नशे में दो मजदूरों में हुई लड़ाई, एक की मौत

कानपुर : कभी-कभी नशे की हालत में झगड़ा होना। बहुत खतरनाक साबित होता है लोग नशे की हालत में अपनों से ही झगड़ बैठते हैं। और कई बार तो यार झगड़ा मौत का कारण बन जाता है। ताजा मामला कानपुर नगर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरसौल स्थित ईंट के भट्टे पर किसी बात को लेकर दो मजदूरों में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि लाठी डंडे की नौबत आ गई। और यह झगड़ा यहीं नहीं रुका एक मजदूर ने दूसरे मजदूर को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। नशे की हालत में मजदूर की निर्मम हत्या हो गई। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
घटना की जानकारी देते हुए सरसौल चौकी प्रभारी सुधाकर पांडे ने बताया कि झारखंड के रहने वाले मजदूर दुखराम पिता तिहारू निवासी कोटा तथा उसी गांव के रहने वाले दूसरे मजदूर से किसी बात को लेकर वाद विवाद हो गया। दोनों शराब के नशे में धुत थे। जिससे लड़ाई ने और विकराल रूप धारण कर लिया और दोनों के बीच लाठी डंडे से झगड़ा होने लगा। जिससे एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल मजदूर दुखाराम को मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा सरसौल सीएससी में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है तथा आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
रिपोर्ट : सोमनारायन