साई धाम मंदिर के 13 वे वार्षिक महोत्सव में विशाल कलश शोभा यात्रा निकली

लोकल वाॅइस न्यूज..
आम जनता की आवाज..
कानपुर :-
साईं धाम ने 13 वे वार्षिक महोत्सव में विशाल कलश शोभा यात्रा निकाली गई।
श्री साईं धाम मंदिर जूही गौशाला के तेरवे वार्षिक महोत्सव में विशाल कलश शोभा यात्रा धूमधाम से निकाली गई, प्रातः 4:00 बजे साईं नाथ की काकड़ आरती की गई इसके बाद दूध दही शहद शक्कर कृत आदि पदार्थों से वैदिक मंत्रोचार के मध्य अभिषेक तिरु मंजन किया गया, प्रबंधक अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि सुबह 10:30 बजे विशाल शोभायात्रा मंदिर से उठी और सबसे आगे श्वेत घोड़े पर बच्चे निशान लिए चल रहे और उसके पीछे बैंड बाजा साथ में 751 महिलाएं कलश उठाई थी, कलश यात्रा में विभिन्न प्रकार की झांकियां जैसे गणेश जी राधा कृष्ण लक्ष्मी नारायण भगवान तुलसी एवं बाबा का विशाल रथ चंदन की शीशम की लकड़ी से निर्मित रथ पर रजत सिंहासन के अंदर साईं बाबा विराज करने के बाद शोभा यात्रा निकाली गई,..
जिसने गोपाल जुनेजा के सुंदर भजनों पर भक्तों ने खूब झूमे, शोभा यात्रा गुरुद्वारा किदवई नगर से साकेत नगर जूही लाल कॉलोनी बारादेवी चौराहा होते हुए गौशाला मंदिर में समाप्त हुई। भक्तों ने शोभायात्रा के दौरान जगह जगह फूलों की वर्षा कर के शोभायात्रा का स्वागत किया।
इस विशाल शोभा यात्रा में कानपुर से बीजेपी महापौर प्रमिला पांडे भी शामिल हुई, और पूरी शोभा यात्रा के दौरान वह पैदल की महिलाओं के साथ चली..
अभिषेक गुप्ता
पालिटिकल हेड