किसान आन्दोलन का हुआ असर, पंजाब निकाय चुनाव में कांग्रेस को प्रचंड जीत, भाजपा की हुयी बुरी हार

लोकल वाॅइस न्यूज..
आम जनता की आवाज.
पंजाब..
पिछले कई महीनों से जारी कृषि कानून के विरोध में किसानों के आन्दोलन का काफी असर पंजाब निकाय चुनावों में देखने को मिला..
पंजाब निकाय चुनाव के परिणामों पर किसान आंदोलन का पूरा प्रभाव देखने को मिला। कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों का खुलकर समर्थन कर रही कांग्रेस ने निकाय चुनावों में बड़ी बढ़त हासिल कर ली है। दूसरी ओर, अकाली दल से अलग होकर पहली बार चुनाव मैदान में उतरी भाजपा को कृषि कानूनों को लेकर प्रदेश में चल रही गुस्से की लहर का खामियाजा भुगतना पड़ा है।
बुधवार को पंजाब की सात नगर निगमों अबोहर, बठिंडा, बटाला, कपूरथला, होशियारपुर, पठानकोट और मोगा के अब तक आए परिणाम के अनुसार, अबोहर में कांग्रेस ने 50 में से 49 वार्ड जीत लिए हैं जबकि अकाली दल को एक वार्ड मिला है। होशियारपुर को अकाली-भाजपा का गढ़ माना जाता रहा है। वहां कांग्रेस ने 50 में से 31 वार्ड जीत लिए हैं। भाजपा को 4 और आप को 2 वार्डों में जीत हासिल हुई है। इस बार यहां अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी खाता भी नहीं खोल सके।
पालिटिकल हेड
अभिषेक गुप्ता
लोकल वाॅइस न्यूज़