प्रियंका गांधी की गैरकानूनी गिरफ्तारी के विरोध में सीतापुर पुलिस लाइन में कानपुर के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन..

प्रियंका गांधी को गैरकानूनी तरीके से गिरफ्तार किए जाने के विरोध में
सीतापुर पुलिस लाइन में धरने पर बैठे कानपुर के कांग्रेसी
लखीमपुर खीरी में कल हुए किसान नरसंहार के बाद प्रियंका गांधी को बिना किसी सरकारी आदेश के लखीमपुर जाने से रोकने और बिना वारंट पुलिस द्वारा गैरकानूनी तरीके से गिरफ्तार किए जाने के विरोध में आज शहर कांग्रेस कमेटी कानपुर दक्षिण के अध्यक्ष डा.शैलेन्द्र दीक्षित अपने साथियों के साथ सीतापुर पहुंचे और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी स्थल पर धरने पर बैठे। धरने के दौरान डा. दीक्षित ने कहा कि कल की घटना में जिस तरह किसानों का नरसंहार देश के कैबिनेट मंत्री के पुत्र द्वारा गाड़ी से कुचल कर किया गया इससे जलियांवाला बाग नरसंहार की यादें ताजा हो गई हो गई। उन्होंने कहा कि लगता है उत्तर प्रदेश में जनता द्वारा चुनी हुई सरकार नहीं है, प्रदेश में जनरल योगी डायर की सरकार है। योगी सरकार में प्रदेश की पुलिस शांति पूर्वक किये जाने वाले आन्दोलन को बर्बरता पूर्वक कुचलने का काम कर रही है। डा. दीक्षित ने मांग की कि जल्द से जल्द किसानों के हत्यारों की गिरफ्तारी हो और उन्हें फांसी की सजा दी जाए।
धरना देने वालों में प्रमुख रूप से ऊषा रानी कोरी, डा. निसार अहमद सिद्दीकी, बिन्नु रावत, अमित मिश्रा, गोरे लाल गिहार, नरेन्द्र चंचल,अनुराग पाल, तौहीद खान, ओ पी सिंह, जवाहर शर्मा, बी के सिंह, विवेक सिंह आदि लोग मौजूद थे।
Political head
Abhishek Gupta