जवाहरलाल नेहरू की जयंती कांग्रेसी विधायक के द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करके मनाई गयी

लोकल वाॅइस न्यूज़
आम जनता की आवाज.
कानपुर:- भारत रत्न जवाहरलाल नेहरू की जयंती..
कानपुर महानगर कॉंग्रेस कमेटी द्वारा आज वरिष्ठ नेता शंकर दत्त मिश्र की अगुवाई में भारत रत्न पं0 जवाहर लाल नेहरू की जयन्ती पर कलेक्टरगंज घंटाघर स्थित नेहरू प्रतिमा को गंगा जल से स्नान करा कर उस पर माल्यार्पण किया गया और पुष्पांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर कॉंग्रेस विधायक सोहिल अंसारी ने पंडित नेहरू को देश का सर्वप्रिय महानायक एवं युगपुरुष बताते हुए कहा कि उनके द्वारा प्रतिपादित सिद्धांत और आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। जिन पर चल कर देश में व्याप्त विसंगतियों को दूर किया जा सकता है ब्लकि देश को और अधिक समृद्धशाली व खुशहाल बनाया जा सकता है।
पुष्पांजलि सभा में कॉंग्रेस नेताओं ने कहा कि जिस कॉंग्रेस पार्टी ने अंग्रेजो से आजादी की जंग लड़ी। नेहरू जी सरीखे कॉंग्रेस के नेताओं ने अपना सर्वस्व बलिदान कर देश मे लोकतंत्र की स्थापना की। आज राजनीतिक विद्वेष वश उसी कॉंग्रेस पार्टी को नुकसान पहुंचाने और नेहरू के अनुयायियों को फर्जी मुकदमे लगा कर केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा जेल भेजा जा रहा है।
नेताओं ने कहा कि यह पंडित नेहरू द्वारा स्थापित किए गए लोकतंत्र पर कुठाराघात है। इस कार्यक्रम से पूर्व सरसैया घाट स्थित नेहरू प्रतिमा पर सिविल लाइन के वार्ड अध्यक्ष संजय शाह ने भी माल्यार्पण कर श्रृद्धांसुमन समर्पित किये।
घंटाघर स्थित मुख्य पुष्पांजलि कार्यक्रम का संयोजन व संचालन सुशील तिवारी ने किया।
पुष्पांजलि अर्पित करने वालों मे प्रमुख रूप से पूर्व विधायक संजीव दरियाबादी, अशोक धानविक, कृपेश त्रिपाठी, राजकुमार यादव, कमल जायसवाल, कमल शुक्ला बेबी, ग्रीनबाबू सोनकर, सुबोध बाजपेयी, अतहर नईम, गुलाब कोरी, राजेन्द्र सिंह टिल्लू, ब्रजभान राय, मुन्ना खान, सुरेश अग्रहरि, सैमुअल लकी सिंह, सुरेंद्र तिवारी, लक्ष्मीकांत तिवारी, इस्लामउद्दीन, हीरू त्रिवेदी, नसीम हीरा, सतीश बाल्मीकि, रामनारायण जैस, संदीप चैधरी आदि थे.
पालिटिकल एडिटर- अभिषेक गुप्ता