गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर किया गया निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

कानपुर : 26 जनवरी देश के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण और आज का दिन बहुत ही खास होता है। देश में आज के दिन बहुत ही हर्ष उल्लास और चहल पहल रहती है। देश में जगह-जगह ध्वजारोहण किए जाते हैं और देशभक्ति गीतों के साथ हमारे देश के इतिहास को याद किया जाता है। आज का दिन उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में एक अलग हटकर मनाया गया।
आज के महत्वपूर्ण दिन पर उत्तर प्रदेश के कानपुर में मित्र सेवा संस्थान के तत्वाधान में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें ध्वजारोहण कर देश के इतिहास को याद किया। साथ ही साथ संस्थान के द्वारा एक अनोखी पहल की गई। आज के दिन संस्थान के द्वारा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। संस्थान के द्वारा प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया और हौसला अफजाई की गई।