मां गंगा में लगी मकर सक्रांति आस्था की डुबकी

कानपुर: देश में आज मकर संक्रांति का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है,,, आज के दिन गंगा स्नान और दान पुण्य का विशेष महत्व होता है,,, जगह-जगह आज के दिन खिचड़ी का वितरण भी किया जाता है,,, वहीं जरूरतमंदों को लोग दान पुण्य भी करते हैं,,, इसी कड़ी में कानपुर शहर में भी मकर संक्रांति के पर्व को लेकर शहर के सरसैया घाट पर आस्था की डुबकी लगाने कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे के बीच श्रद्धालु पहुंचते हुए दिखाई दे रहे हैं,,, जहां पर उन्होंने आस्था की डुबकी लगाई और सूर्य को अर्घ देते हुए अपने परिवार के सुख समृद्धि की कामना की,,, पंडित रमेश द्विवेदी ने बताया कि मकर संक्रांति के दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं,,, जहां से उनका उत्तरायण होता है और 6 महीने तक वहीं रहते हैं,,, ठंड के बावजूद भी यहां पर श्रद्धालुओं की कमी नहीं है दूरदराज से लोग यहां पर आस्था की डुबकी लगाने के लिए आते हैं साथ ही दान पुण्य का भी आज विशेष महत्व होता है जहां पर चावल, तिल इत्यादि चीजें दान की जाती हैं,,, वही गंगा स्नान करते हुए लोग अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना भी करते हैं,,,।
रिपोर्ट अनुज जैन