किसानों के समर्थन में राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने की पंचायत

कानपुर राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने किसान आन्दोलन को अपना समर्थन देते हुये स्वदेशी अंग्रेजों के खिलाफ आज शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में पंचायत कर अन्नदाता किसानो की मांग पुरी करके किसान विरोधी कानून को वापस लेने की मांग की|
देखे वीडियो
राष्ट्रीय विकलांग पार्टी की पंचायत को सम्बोधित करते हुये पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा की देश में लोकतंत्र खतरे में है| भाजपा सरकार पुंजी पतियों के हांथो राजनैतिक स्वार्थ में बिक गयी है| किसानों के शान्ति पूर्ण आन्दोलन को खत्म करने के लिये भाजपा अपने गुण्डे धरना स्थल पर भेज रही है| सरकार किसानो के हित में कानून बनाये| जिस कानून से अन्नदाताओं को दिक्कत है उसे जबरिया उन पर थोपना अन्याय पूर्ण है|
सरकार को किसान विरोधी कानून को वापस लेकर किसानो की मांग मान लेनी चाहिए। वीरेन्द्र कुमार ने कहा की राष्ट्रीय विकलांग पार्टी किसानों की मांग पुरी होने तक उनके हर आन्दोलन में उनके साथ है| उन्होंने कहा की किसान हमारे अन्नदाता हैं। उनके साथ अन्याय राष्ट्रीय विकलांग पार्टी बर्दास्त नहीं करेगी।
आज की पंचायत में राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, सहित विकलांग पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए।
रिपोर्ट राजन साहू