बजरंग बली के जयकारे के साथ शुरू हुई, दक्षिण कांग्रेस की भाजपा गद्दी छोड़ो यात्रा

बजरंगबली के जयकारे के साथ दक्षिण कांग्रेस ने शुरू की
भाजपा गद्दी छोड़ पदयात्रा
ऑर्डिनेंस फैक्ट्रीज के निगमीकरण को वापस करने की मांग..
शहर कांग्रेस कमेटी कानपुर दक्षिण के अध्यक्ष डा.शैलेन्द्र दीक्षित के नेतृत्व में पनकी स्थित त्रिपाठी गेस्ट हाउस से शुरू हुई भाजपा गद्दी छोड़ो पदयात्रा पनकी के विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई सुन्दर नगर में समाप्त हुयी। यात्रा का जगह-जगह क्षेत्रीय जनता ने स्वागत किया। यात्रा में शामिल कांग्रेसजन बजरंगबली के जयकारे के साथ-साथ आयुध निर्माणियों का निगमीकरण वापस लो के नारे लगा रहे थे। यात्रा के दौरान दक्षिण अध्यक्ष डा.शैलेन्द्र दीक्षित ने कहा कि महंगाई के नाम पर जनादेश पाने वाली भाजपा सरकार बढ़ती महंगाई के प्रति संवेदनहीन हो गई है, गरीब आदमी का परिवार भूखा सो रहा है, बेरोजगारी चरम पर है, भाजपा की जुमलेबाज सरकार को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है। पदयात्रा में विशेष रुप से पधारे प्रदेश सचिव मनोज तिवारी ने कहा कि वर्तमान सरकार कांग्रेस द्वारा बनाए गए संस्थानों को निजी हाथों में बेंचकर देश चलाने का काम कर रही है। उन्होंने आर्डिनेंस फैक्ट्रीज के निगमीकरण का विरोध किया।
यात्रा में प्रमुख रूप से विकास अवस्थी, के के तिवारी, शिवम त्रिपाठी, अवनीश सलूजा, वकील अहमद, विजय मर्तोलिया, मनीष शर्मा, अमित मिश्रा, संजीव मिश्रा, काजल शर्मा, राकेश मिश्रा, रजनी सेंगर,हर्षित सिंह, रजोले अवस्थी, विनोद सिंह, डा.आर के जगत, सरिता सेंगर, संगीत तिवारी, नरेन्द्र चंचल, शशांक दीक्षित, अजय तिवारी, डॉ निसार अहमद सिद्दीकी, शबनम आदिल, हरिकिशन भारतीय, मनिया शुक्ला, आदिल राज, डॉ संतोष त्रिपाठी, सिद्धार्थ सिंह, टिल्लू ठाकुर, बिन्नू रावत, विवेक सिंह, कुनाल सिंह, वी के सिंह, पप्पू यादव, ओ पी सिंह, जवाहर शर्मा, अभिषेक मिश्रा, दीपक त्रिवेदी, डा.ए के बाजपेयी, बृजेश गुप्ता, अमित सिंह गौर, सुमित चंदेल,जब्बार खान,नवनीत मिश्रा, बउआ केसरवानी, शैलेन्द्र मिश्रा, तौकीर आलम आदि लोग शामिल थे।
पालिटिकल हेड
अभिषेक गुप्ता