नगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा आज सांसद अहमद पटेल और 3 बार के मुख्यमंत्री तरूण गोगोई को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई
लोकल वाॅइस न्यूज़..
आम जनता की आवाज..
कानपुर:- कांग्रेस पार्टी के स्तम्भ अहमद पटेल और 3 बार के मुख्यमंत्री तरूण गोगोई को भावपूर्ण श्रद्धांजलि..
कानपुर महानगर कॉंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता सांसद अहमद पटेल एवं असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के निधन पर कॉंग्रेस मुख्यालय तिलक हाल में शोक सभा आयोजित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजली दी गई।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्री हर प्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि श्री पटेल और श्री तरुण गोगोई नेहरू गांधी परिवार के अत्यन्त वफादार और कॉंग्रेस के ऐसे नेता थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन पार्टी, देश व जनता के हितों के लिए समर्पित कर दिया।
अग्निहोत्री ने बताया कि श्री पटेल का जन्म एक साधारण किसान परिवार में हुआ था। अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत उन्होंने नगर महापालिका के चुनाव से की थी। बाद में वह गुजरात प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने। आपातकाल के बाद 1977 मे हुए चुनाव में वह पहली बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए। पटेल 3 बार लोकसभा और 5 बार राज्यसभा से सांसद रहे। वर्तमान में भी वह राज्यसभा के वरिष्ठ सांसद थे।
अग्निहोत्री ने कहा कि कॉंग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधीके राजनीतिक सलाहकार के रूप में उनकी सेवाओं को हमेशा याद किया जायेगा।
वही तरुण गोगोई को याद करते हुए हर प्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि श्री गोगोई कॉंग्रेस के ऐसे वरिष्ठ नेता थे जिन्होंने लंबे समय तक असम के मुख्यमंत्री के रूप में रिकार्ड बनाया। असम में विकासशील राजनीति, देश में कानून व्यवस्था की दुरुस्ती और उल्फा जैसे आतंकवादी संगठन से शांति वार्ता व आतंकवाद के खात्मे के लिए देश उन्हें हमेशा याद करेगा।
बाद में दो मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और भावभीनी श्रद्धांजली दी गई।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से शंकर दत्त मिश्र, अब्दुल मन्नान, इकबाल अहमद, अशोक धानविक, निजामुद्दीन खां, महेंद्र त्रिपाठी पुत्तू, रविन्द्र शुक्ला मुन्ना, राजेश द्विवेदी, रामनारायण जैस, महताब आलम, संदीप चैधरी, राजाराम निगम व संदीप चैधरी आदि मौजूद थे।
पालिटिकल एडिटर- अभिषेक गुप्ता