कानपुर में शुरू हुआ मिशन शक्ति अभियान, होगी नारी सुरक्षा

लोकल वाॅइस न्यूज..
आम जनता की आवाज.
कानपुर :-
कानपुर महानगर में शुरू हुआ मिशन शक्ति अभियान, अब होगी नारी सुरक्षा..
आज कानपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के महत्वपूर्ण अभियान मिशन नारी शक्ति की शुरुआत की गई, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में नारी शक्ति को बढ़ावा देना और नारियों के सम्मान को बढ़ावा देना है और प्रदेश की नारियों को शारीरिक रूप से मज़बूत बनाना है, इसके माध्यम से महिलाओं की समस्याओं का तुरंत निवारण करना भी है.
आज कानपुर में शुरू हुए मिशन शक्ति अभियान का आयोजन महिला कल्याण विभाग की तरफ से मिशन शक्ति नारी सुरक्षा अभियान को आगे बढ़ाते हुए कानपुर में इसकी शुरुआत की गई, जिसके तहत कानपुर के जिलाधिकारी आलोक तिवारी के नेतृत्व में जिला प्रोबेशन अधिकारी ने अभियान को सुचारू किया, जिसमे कानपुर सहित आस पास जिलों से आईं महिलाओं की समस्याओं को सुनकर तत्काल समाधान के लिए आदेशित किया गया, जिसकी अधिक जानकारी देते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से दिए गए निर्देशन के तहत इस अभियान की शुरुआत की गई है,जो आगामी छय महीने तक लगातार जारी रहेगी,जिसमे कोई भी महिला या बेटी हो उसकी समस्या का निस्तारण किया जाएगा।
राजन साहू
जोनल हेड