कानपुर थाना चकेरी में शहर की बिटिया आभा बनी एक दिन के लिए थानाध्यक्ष

लोकल वॉइस न्यूज़ कानपुर
आम जनता की आवाज…
कानपुर जनपद थाना चकेरी में थानाध्यक्ष की कुर्सी में बैठकर एक दिन के लिए शहर की बिटिया ने पूरे थाने की कमान संभाली।
आज 20 नवम्बर को अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस के मौके पर यूनिसेफ और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान की मुहिम में थाना चकेरी इस मौके का गवाह बना। चकेरी क्षेत्र के सदानंद नगर अहिरवां निवासी सतेंद्र सिंह की 21वर्ष की पुत्री आभा ने पूरे थाने की कमान सँभालते हुए लोगों की जनसमस्याओं को सुना और एक मुकदमा भी पंजीकृत करवाया।आभा सिंह ने बताया कि कानपुर पुलिस पर बहुत सारी जिम्मेदारी सौंपी जाती है कानपुर पुलिस किन परिस्थितियों में इन जिम्मेदारियों का सामना करती है ये आज इस कुर्सी पर बैठकर पता चला।
शहर की बिटिया आभा ने कहा कि लोग जिस प्रकार से पुलिस पर आरोप लगाते है वो नही जानते है कि पुलिस पर कितना दबाव व काम का बोझ होता है दिनरात पुलिसकर्मियों किन हालातों से गुजरना पड़ता है।मैं कानपुर पुलिस को सैल्यूट करती हूं।
चीफ एडिटर विशाल जैन