हुक्काबार और हुक्काबाजो पर चला, कानपुर पुलिस का डंडा..

लोकल वाॅइस न्यूज..
खबरे जरा हटके..
कानपुर :-
कानपुर पुलिस का आज फिर एक बार हुक्काबार पर कानपुर की चकेरी पुलिस का डंडा चला.. पूरे शहर में हुक्काबार का धंधा एक बार फिर से पनपने लगा है, जहाँ पर कम उम्र के युवक युवतियां भी जाते हैं..
कानपुर पुलिस का हुक्का अभियान से मचा हड़कंप कानपुर पुलिस अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार पर सख्ती से पेश आ रही है। कानपुर पुलिस के इस अभियान से हुक्का बार कारोबारियों में हड़कंप मचा है। ताजा मामला कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र का है। जहां चकेरी पुलिस ने हुक्का बारों पर छापेमारी की जिसमें पुलिस को कई हुक्के और भारी मात्रा में हुक्का बार में प्रयुक्त होने वाली सामग्री जप्त की , और तो और पुलिस ने अवैध रूप से हुक्का बार चला रहे संचालकों को भी गिरफ्तार किया। और लगभग 3 दर्जन हुक्का का लुत्फ लेते लड़के और लड़कियों को भी गिरफ्तार किया।
आपको बता दें कि इस कार्रवाई में दोनों हुक्काबार के संचालक भी गिरफ्तार हुए।
लंबे समय से मिल रही थी अवैध हुक्काबारों की शिकायत।
अफजल
कानपुर इंचार्ज.