महंगी रसोई गैस के विरोध में कंडा वितरण, सपा विधायक के द्वारा

लोकल वाॅइस न्यूज..
आम जनता की आवाज..
कानपुर :-
#महंगी_गैस
#कंडा_वितरण..
भारत सरकार की तरफ से पिछले एक महीने में रसोई गैस सिलेंडर के दामों में तीन बार बढ़ोतरी की गई, इसी के विरोध में पूरे देश भर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, पूरा विपक्ष तरह तरह से देश भर में विरोध प्रदर्शन कर रहा है, इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में भी प्रमुख विपक्षी दल सपा की तरफ से भी विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, इसी कड़ी में आज फिर सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी जो कि अपने अनोखे प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं उन्होंने आज फिर विरोध प्रदर्शन करने के लिए नया प्रयोग किया, आज उन्होंने कंडा वितरण करके विरोध जताया..
दिनांक 26.02.2021 को *आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई* ने गैस का सिलेंडर अत्यधिक महंगा होकर जनता की पहुंच से बाहर होने के कारण *निःशुल्क कण्डा वितरण समारोह* सरसैया घाट रोड पर किया गया।
1महीने में तीसरी बार गैस सिलेंडर का दाम सरकार द्वारा बढ़ाया गया। जिसके कारण जनता सरकार से त्रस्त हो गयी है। आज कंडा लेने पहुंची महिलाओं ने अपना दर्द व्यक्त किया कि रोज कमाने खाने वाले लोग, कहां से इतना महंगा सिलेंडर खरीदे। सरकार से यह अपील की जनता का दर्द समझे और सिलेंडर का दाम कम करें।
साथ में नीरज सिंह, सर्वेश यादव, अभिषेक गुप्ता मोनू, पूर्व पार्षद हरीओम पांडे, सुशील तिवारी,वीरेंद्र त्रिपाठी, करूणेश श्रीवास्तव, आफताब आलम भोलू,अंकित सचान, विकास कनौजिया, राकेश दीक्षित, प्रदीप सिंह गुडडन, सौरभ गुप्ता, के.के. मालवीय, प्रशांत जायसवाल विक्की, दीपक जायसवाल, पुण्य जैन, दीपा यादव, दीपिका मिश्रा, पिंकी साहू आदि मौजूद रही।
पालिटिकल हेड
अभिषेक गुप्ता