गांधी शास्त्री जयंती पर दक्षिण कांग्रेस ने पुष्पांजलि अर्पित किया और सभी धर्म गुरुओं ने किया शांति पाठ..
गांधी- शास्त्री जयंती पर दक्षिण कांग्रेस ने पुष्पांजलि अर्पित की
सर्व धर्म गुरुओं ने किया शांति पाठ
गांधी- शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर आज शहर कांग्रेस कमेटी कानपुर दक्षिण के तत्वाधान में कमलेश्वरम गेस्ट हाउस में सभी धर्मो के धर्मगुरुओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित की और शांति पाठ किया। गांधी जयंती के अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी कानपुर दक्षिण के अध्यक्ष डॉ शैलेंद्र दीक्षित ने कहा कि बापू ने देश को स्वाधीनता की रोशनी दिखाई उन्होंने अपना जीवन देश की एकता और अखंडता के लिए कुर्बान कर दिया। आज के समय में देश को गांधीजी के आदर्शों पर चलने की जरूरत है। डॉ दीक्षित ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का जीवन देश की सेवा को समर्पित रहा, ईमानदार व्यक्तित्व के कारण देश उनको हमेशा याद रखेगा, प्रधानमंत्री के पद पर रहते हुए उन्होंने कृषि के विकास के लिए बहुत काम किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मनोज तिवारी, टिल्लू ठाकुर, मौलाना जियाउर्रहमान, प. अतुल मिश्रा, सरदार रौनक सिंह, पास्टर जार्ज, विजय मर्तोलिया, मदन। गोपाल राखरा, संजीव मिश्रा,विनोद सिंह, सुशील द्विवेदी, आर के जगत, अमित मिश्रा, विवेक सिंह, ओ पी सिंह, कुक्कू चन्देल, नवाब भाई, रवी सिंह, प्रवीन द्विवेदी, कुणाल सिंह, महेन्द्र बाजपेई, हर्षित सिंह, धीरेन्द्र दीक्षित, अजय तिवारी, मनीष शर्मा आदि लोग उपस्थित थे।
Political head
Abhishek Gupta