15 वाॅ निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन..

लोकल वाॅइस न्यूज..
आम जनता की आवाज..
महानगर कांग्रेस कमेटी दक्षिण के तत्वाधान में 15 वाँ वार्षिक निशुल्क आंखों की जांच व मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर जवाहर हाई स्कूल, शास्त्री नगर में आयोजित किया गया। आर के देवी आई सेंटर के प्रमुख एवं नेत्र विशेषज्ञ डॉ अवध दुबे एवं निर्वतमान शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री हर प्रकाश अग्निहोत्री जी ने शिविर का उद्घाटन संयुक्त रूप से किया।शिविर का समापन शहर कांग्रेस कमेटी कानपुर दक्षिण के अध्यक्ष शैलेन्द्रदीक्षित ने किया।
शिविर में 510 लोगों ने आंखों की जांच कराई जिसमें 51 लोग मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किए गए। डॉक्टरों की टीम में डॉक्टर अभिनव सिंह एवं डॉ आशुतोष त्रिपाठी और उनकी टीम ने नेत्र निरीक्षण किया। शहर कांग्रेस कमेटी के दक्षिण के अध्यक्ष डॉ शैलेंद्र दीक्षित ने कार्यक्रम की सराहना की एवं क्षेत्र में ऐसे और कार्यक्रम समाज हित में ज्यादा से ज्यादा होने चाहिए ऐसा संकल्प लिया। कार्यक्रम आयोजन कर्ता उमाकांत पांडेय,कालिन्द्री तिवारी , प्रदीप निगम, बंटू बाजपेई, भूपेंद्र भदौरिया,राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस(इण्टक) के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुशील कुमार द्विवेदी, निजामुद्दीन, विक्की, डीएन मालवीय, राजेन्द्र सिंह, राजीव प्रताप सिंह मोनू शुक्ला, शीलू श्रीवास्तव, हृदय पांडेय, अनिकेत रावत, जितेंद्र गिरी, जगत प्रसाद द्विवेदी, विवेक सिंह, मोनू शर्मा, मनोज निगम, अर्पित दीक्षित, प्रेम सैनी, भइयन अग्निहोत्री आदि उपस्थित रहे।
अभिषेक गुप्ता
पालिटिकल हेड