किसानों के समर्थन में, कांग्रेस की संदेश यात्रा

लोकल वाॅइस न्यूज..
आम जनता की आवाज..
कानपुर :-
कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री हर प्रकाश अग्निहोत्री के नेतृत्व में कॉंग्रेस जनों ने 136 वें कॉंग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र में विशाल कांग्रेस संदेश पदयात्रा निकाल कर आम जनमानस से किसान आंदोलन का समर्थन करने का आह्वान किया और इस संबध में रास्ते भर पत्रक वितरित किए.
भव्य रूप से सजाये तिरंगे रथ व बड़े बड़े तिरंगे झंडों के साथ निकली विशाल कॉंग्रेस संदेश यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल क्षेत्रीय नागरिक की भागीदारी से किसानों के सर्मथन में माहौल बनता दिखाई पड़ा.
शास्त्री नगर काली मठीया चौराहा से प्रारम्भ हुई संदेश यात्रा सब्जी मंडी, सेंट्रल पार्क, रामलीला मैदान रोड, नेहरू इंदिरा मलिन बस्ती, शास्त्री नगर पहला चौराहा, चैन फैक्ट्री चौराहा होते हुए मरियम पुर चौराहा पहुँच कर समाप्त हुई.
कॉंग्रेस संदेश पदयात्रा में सैकड़ों कॉंग्रेस जन तिरंगी टोपियां पहने हुए थे और पूरे मार्ग भर राष्ट्रीय धुन बज रही थी. इस विशाल संदेश यात्रा का स्थानीय नागरिकों ने जगह जगह फूल बरसा कर कॉंग्रेस नेताओं का फूलमालाओ से भव्य स्वागत किया.
यात्रा की समाप्ति पर कॉंग्रेस अध्यक्ष श्री हर प्रकाश अग्निहोत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार द्वारा अपने मित्र धन्नासेठों को फायदा पहुंचाने के लिए कृषि के जो तीन कानून बनाये हैं. उससे देश भर का किसान आंदोलित है और लगातार करीब 40 दिनों से दिल्ली के बार्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहा है. लेकिन भाजपा सरकार उनकी आवाज कुचलने और प्रताड़ित करने का काम कर रही. जिसे कॉंग्रेस ज़न कतई बर्दाश्त करने वाले नहीं हैं.
पूर्व सांसद श्री राजाराम पाल ने कहा कि देश को आजाद कराने से लेकर उसे समृद्ध बनाने तक जो कुर्बानी नेहरू गांधी परिवार ने दी है उसकी मिसाल ढूँढना मुश्किल है. आज भाजपा सरकार द्वारा देश के सामने लोकतांत्रिक व्यवस्था को ध्वस्त करने और लोकतंत्र को कुचलने का जो संकट खड़ा किया गया है. उससे निजात दिलाने के लिए नेहरू गांधी परिवार आज फिर से सड़कों पर निकल कर आया है.
प्रदेश सचिव श्री अंशु तिवारी ने कहा कि कॉंग्रेस और उसके कार्यकर्ता बड़ी से बड़ी कुर्बानी दे देंगे लेकिन किसानो की आवाज दबने नहीं देंगे.
पूर्व विधायक श्री संजीव दरियावादी ने कहा कि कॉंग्रेस संदेश यात्रा को मिले रहे ज़नसर्मथन से यह स्पष्ट हो गया है कि आम जनमानस किसानों के पक्ष में एकजुट है.
पदयात्रा में प्रमुख रूप से इकबाल अहमद, करिश्मा ठाकुर, महेंद्र त्रिपाठी पूत्तू, निजामुद्दीन खा, अशोक धानविक, अंबुज शुक्ला, ग्रीन बाबु सोनकर, शैलेन्द्र दीक्षित, कमल जायसवाल, कनिष्क पांडे, विमल तिवारी, स.अमन दीप सिंह, कृष्णमणि देव सिंह, बृजभान राय, श्याम देव सिंह, कमल शुक्ला बेबी, मो. वसीक, जगत प्रसाद द्विवेदी, चंद्रमणि मिश्रा, नौशाद आलम मंसूरी, मुलचंद्र धीमान, ईखलाख अहमद डेविड, सैमुअल लकी सिंह, बृजेश शर्मा, रमा शुक्ला, विमला चौहान, नरेंद्र चंचल, राजेन्द्र सिंह टील्लू, विजय बाबा, योगेश शर्मा, शरद त्रिवेदी, महेंद्र सिंह भदौरिया, सुबोध बाजपेयी, रामनारायण जैस, जेपी पाल, भूपेंद्र भदौरिया, रवि सिंह तूफैल अहमद, गोपाल पासवान, अवनीश सलूजा, दिलीप बाजपेई, असित कुशवाहा, लल्लन अवस्थी, सन्तोष गुप्ता, मधु सिंह, पवन सिंह गुलाब सिंह, मंटू बाजपेई, मोनू शुक्ला, संजय शुक्ला, रामजी श्रीवास्तव, मनोज तिवारी, राकेश साहू, अफलाख अहमद, मनोज निगम, बंटू बाजपेई, मुकेश बाल्मीकि, वरुण गुप्ता, मुन्ना खान, अमिताभ मिश्रा, चन्दन पाल, संदीप चौधरी आदि शामिल थे.
पॉलिटिकल हेड/एक्सक्यूटिव डायरेक्टर
अभिषेक गुप्ता..