बेखौफ दबंगों का कहर बदस्तूर जारी , नहीं रहा प्रशासन खौफ

कानपुर : उत्तर प्रदेश में कुछ सालों पहले दावा किया गया था। उत्तर प्रदेश सरकार के दौरान किसी की दबंगई नहीं चलेगी या तो दबंग प्रदेश छोड़ दे या दबंगई यह बात जनता के सापेक्ष बोलकर वादा किया गया था उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाया जाएगा। लेकिन प्रदेश में अपराधिक घटनाओं को देखते हुए यह नहीं लगता कि आखिर किसी को प्रशासन का खौफ भी है। जनपद कानपुर की पुलिस कितनी भी कोशिश कर ले कि वह सुरक्षा व्यवस्था को भंग नहीं होने देगी। लेकिन बेखौफ दबंग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला कानपुर नगर के कलेक्टर गंज थाना क्षेत्र का है। जहां पर बेखौफ लगभग आधा दर्जन दबंगों ने एक व्यापारी पर धावा बोल दिया। जिससे वह घायल हो गया। लेकिन गनीमत यह रही कि आपसी लोग मदद के लिए सामने आए और मारपीट कर रहे तीन लोगों को क्षेत्रीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। यह घटना कलेक्टर गंज थाना क्षेत्र के नया गंज डाक घर के सामने की बताई जा रही है। फिलहाल मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है।
रिपोर्ट इनपुट हेड अनुज जैन