कानपुर नगर आयुक्त और नगर निगम के खिलाफ लगे नारे

कानपुर नगर निगम से खफा कांग्रेसियों ने नगर निगम में दिया धरना। कांग्रेसियों ने कहा नगर आयुक्त को नही कांग्रेस जनप्रतिनिधियों से मिलने का समय।
नगर आयुक्त पर लगाया अन्य पार्टियों और कांग्रेसियों में भेदभाव का आरोप।
कानपुर में कांग्रेसी नेताओं ने कानपुर नगर निगम परिसर में आज तब जमावड़ा लगा दिया जब जिले के कांग्रेसी विधायक सुहैल अंसारी ने जन समस्याओं को लेकर नगर आयुक्त से मिलने का समय मांगा और नगर आयुक्त ने मीटिंग की बात कह कर विधायक जी को इंतजार आस्वास दे दिया। नगर आयुक्त के रवैये से नाराज विधायक जी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर ही फहरने पर बैठ गए। देखते ही देखते जिले के बड़े कांग्रसी नेता और पूर्व सांसद राजा रामपाल और कानपुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र दीक्षित समेत कई कार्यकर्ता कानपुर नगर निगम पहुँच धरने पर बैठ गए। धरने के दौरान कांग्रेसियों जम कर कानपुर नगर निगम अजर नगर आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी की पर काफी देर बाद भी नगर आयुक्त या कोई आलाधिकारी मौके पर नहीं आया।
विधायक सुहैल अंसारी ने कहा कई बार जन समस्याओं के संबंध में नगर आयुक्त से मिलने की कोशिश की पर नगर आयुक्त ने मुझे मीटिंग का हवाला देते हुए टाल दिया। लगातार जिले में कांग्रेस की पार्षद हो या विधायक चिन्हित कर उनके क्षेत्र के विकास कार्यों को रोका जा रहा है।
रिपोर्ट मयंक बाजपेई