कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी की पदयात्रा
लोकल वाॅइस न्यूज..
आम जनता की आवाज..
कानपुर :-
कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री हर प्रकाश अग्निहोत्री के नेतृत्व में कॉंग्रेस जनों ने 136 वें कॉंग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर आर्य नगर विधानसभा क्षेत्र में खेत खलियान और किसान बचाओ अभियान के अंतर्गत विशाल कांग्रेस संदेश पदयात्रा निकाल कर आम जनमानस से अपील कर किसानो के आंदोलन का समर्थन करने का आह्वान किया.
बड़े बड़े तिरंगे झंडों के साथ निकले कॉंग्रेस जनों के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक भी पदयात्रा में शामिल हुये. संदेश यात्रा मेस्टन रोड, शिवाला रोड, संगम लाल मंदिर, चटाई मोहाल, कमला टावर, सिरकी मोहाल, काहू कोठी, डाल मंडी चौराहा, नया गंज चौराहा, पीपल वाली कोठी होते हुए मारवाड़ी कालेज पहुँच कर समाप्त हुई.
तिरंगे रथ के साथ निकली कॉंग्रेस संदेश पदयात्रा में सैकड़ों कॉंग्रेस जन तिरंगी टोपियां पहने हुए थे. पूरे मार्ग बजती राष्ट्रीय धुन अपनी अलग छटा बिखेर रही थी. स्थानीय नागरिकों ने जगह जगह पदयात्रियों को रोक कर फूलमालाओ से उनका भव्य स्वागत किया. वहीं मकानों की छतो से पुष्प वर्षा कर पदयात्रा में शामिल कॉंग्रेस का उत्साह वर्धन किया गया.
संदेश यात्रा के मारवाड़ी कालेज पहुँचने पर सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष श्री हर प्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि आज पूरे देश का किसान केंद्र सरकार के नये कृषि कानून से परेशान और आंदोलित है. लेकिन सरकार अपनी हठधर्मी पर अमादा है. वह किसानों की आवाज और आंदोलन को कुचलने का घृणित प्रयास कर रही है.
अग्निहोत्री ने कहा कि यदि देश का अन्नदाता किसान परेशान रहेगा तो देश खुशहाल नहीं हो सकता. सरकार को हठधर्मिता त्याग कर किसानों की मांगे मान लेना चाहिए.
अग्निहोत्री ने कहा कि कानपुर महानगर कॉंग्रेस कमेटी ने आज आर्य नगर विधानसभा क्षेत्र में संदेश पदयात्रा निकाल कर किसानों के लिये जनसमर्थन माँगा है. आज यात्रा में उमड़ा जनसैलाब और नागरिकों का उत्साह इस बात का सुबूत है कि आम जनमानस किसानों के आंदोलन के साथ है.
संदेश यात्रा की समाप्ति पर मोहित मिश्रा ने कॉंग्रेस जनों को स्वल्पाहार कराया.
इस विशाल पदयात्रा का संयोजन शहर उपाध्यक्ष के के तिवारी ने किया.
पदयात्रा में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक संजीव दरियावादी, अब्दुल मन्नान, मदन मोहन शुक्ला, पार्षद नूर आलम, हाजी अफजाल चौधरी, त्रिलोकी त्रिवेदी, सन्तोष पाठक, अब्दुल खालिक, निजामुद्दीन खां, इकबाल अहमद, अशोक धानविक, कमल शुक्ला बेबी, आमोद त्रिपाठी, कमल जायसवाल, महेंद्र त्रिपाठी पुत्तू, ग्रीनबाबू सोनकर, अशोक दीक्षित, राजेश द्विवेदी, ममता तिवारी, रमा शुक्ला, अतहर नईम, गुलाब कोरी, सुबोध बाजपेयी, आलम मंसूरी, राजकुमार यादव, सुनील राठौर, मो0 वसीक, एकलाख अहमद डेविड, नदीम सिद्दीकी, राम नारायण जैस, मो0रफीक कल्लू, विमल कश्यप, बद्री मिश्रा, अभिनव तिवारी, राजेंद्र सिंह, सन्तोष गुप्ता, लल्लन अवस्थी, विमल कश्यप, दिलीप शुक्ला, तौहीद सिद्दीकी, शहजाद सिद्दीकी, मानेश दीक्षित विजय बाबा, चन्द्र मणि मिश्रा, नसीम हीरा, सुशील तिवारी, मुन्ना खान, विश्वनाथ जायसवाल, सन्तोष शुक्ला, मयंक शुक्ला, असित सिंह कुशवाहा, विजय गुप्त, विजय शुक्ला, रविन्द्र शुक्ला, ईमरान, रामजी दुबे, वैभव मिश्रा, दीपक सैनी, अफलाख अहमद, डॉ ए के बाजपेयी व अमिताभ दत्त मिश्रा, बिक्की राजपूत, वीरेंद्र प्रजापति, अनिल विज आदि मौजूद रहे.
लोकल वाॅइस न्यूज़
- पालिटिकल एडिटर- अभिषेक गुप्ता