कांग्रेस स्थापना दिवस के मौके पर, कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी की पदयात्रा
लोकल वाॅइस न्यूज़..
आम जनता की आवाज..
कानपुर :-
कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री हर प्रकाश अग्निहोत्री के नेतृत्व में कॉंग्रेस जनों ने उ. प्र. कॉंग्रेस कमेटी के निर्देश पर कांग्रेस के 136 वें स्थापना दिवस के अवसर पर सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में खेत खलियान और किसान बचाओ अभियान के अंतर्गत विशाल कांग्रेस संदेश पदयात्रा निकाल कर किसानो के आंदोलन का जोरदार समर्थन किया.
बड़ी संख्या में कॉंग्रेस जनों एवं क्षेत्रीय नागरिकों के साथ चमनगंज नाला रोड़ से निकली कॉंग्रेस संदेश पदयात्रा यात्रा मे कॉंग्रेस जन हांथों में तिरंगे झंडे थामे बैनर व राष्ट्रीय धुन के साथ किसानों खेत खलिहान की रक्षा के लिए नारे लगाते चल रहें थे. कॉंग्रेस पदयात्रा को स्थानीय लोगों ने जगह जगह रोक कर फूलमालाओ से भव्य स्वागत किया. वहीं मकानों की छतो से पुष्प वर्षा कर पदयात्रा में शामिल कॉंग्रेस का उत्साह वर्धन किया.
कांग्रेस संदेश पदयात्रा अजमेरी चौराह, मो0 अली पार्क, प्रेमनगर चौराहा, बलखन्डे मंदिर, पी रोड़, सीसामऊ व गोपाल टाकीज़ होते हुए लेनिल चौराहे पर जाकर समाप्त हुई.
लेनिन पार्क पर हुई पदयात्रा सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष श्री हर प्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि आज पूरे देश का किसान अपने खेत खलियान को लेकर आंदोलित है. राजधानी दिल्ली किसानों से घिरी हुई है. सारा जनजीवन अस्त व्यस्त हैं. न जाने कितने किसानो की जाने चली गई है. देश का किसान भाजपा सरकार द्वारा लाए गए कृषि के काले कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहा है. केंद्र की क्रूर सरकार उनकी आवाज कुचलने के लिए बल प्रयोग कर रही है. जिसका देश का हर नागरिक विरोध कर रहा है.
श्री अग्निहोत्री ने कहा कि कानपुर महानगर कॉंग्रेस कमेटी ने आज संदेश पदयात्रा निकाल कर सरकार को चेतावनी दे दी है कि कानपुर के कॉंग्रेस जन किसानो के शांति प्रिय आंदोलन के साथ हैं. अगर सरकार ने किसानो की जायज मांग नहीं मानी और कृषि का काला कानून रद्द नहीं किया तो कॉंग्रेस जन जेल भरने का काम करेंगे.
इस विशाल पदयात्रा का संयोजन महासचिव मो0 कासिफ बंटू ने किया.
पदयात्रा में प्रमुख रूप पूर्व सांसद राकेश सचान, पूर्व विधायक संजीव दरियावादी, निजामुद्दीन खां, एकबाल अहमद, अशोक धानविक, कमल शुक्ला बेबी, कमल जायसवाल, महेंद्र त्रिपाठी पुत्तू, के के तिवारी, ग्रीनबाबू सोनकर, नौशाद आलम मंसूरी, अवनीश सलूजा, शबनम आदिल, मो0 वसीक, राकेश साहू, एकलाख अहमद डेविड, राम नारायण जैस, मो0रफीक कल्लू, फहाद अब्बासी, राजेंद्र सिंह, रमेश गुप्ता, सन्तोष गुप्ता, लल्लन अवस्थी, नसीम हीरा, मुकेश बाल्मिकी, महमूद आलम, मो0इदरीस, विजय नारायण शुक्ल, गुलाब सिंह, राज कुमार कुशवाह, राजीव तिवारी, पूनम सचान, महिपारा बेगम, स्नेहलता लता, मो0मसूद, मो0 मिराज आदि मौजूद रहे..
पालिटिकल एडिटर- अभिषेक गुप्ता