महंगाई हटाओ, बेरोजगारी हटाओ पदयात्रा, दक्षिण कांग्रेस की महंगाई की पदयात्रा..

महंगाई हटाओ, बेरोजगारी हटाओ
दक्षिण कांग्रेस की पदयात्रा..
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाह्न पर पूरे प्रदेश में गरीब और दलित बस्तियों में महंगाई हटाओ-बेरोजगारी हटाओ पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज शहर कांग्रेस कमेटी कानपुर दक्षिण के तत्वाधान में गोविंद नगर में डी बी एस कॉलेज हरिजन बस्ती में पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा के दौरान डॉ शैलेन्द्र दीक्षित ने कहा कि महंगाई है और बेरोजगारी हटाने के वादे पर केन्द्र में सत्ता में आई भाजपा सरकार में कमरतोड़ महंगाई है और बेरोजगारी अपने उच्चतम स्तर पर है। देश का युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है। केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश के कल-कारखाने बंदी की कगार पर हैं। डॉ दीक्षित ने कहा कि पद यात्रा के माध्यम से प्रियंका जी के आठ सूत्रीय प्रतिज्ञा पत्र को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
यात्रा में प्रमुख रूप से बृजेंद्र पांडे, टिल्लू ठाकुर, मुकेश दुबे,कार्तिकेय शुक्ला, विनोद यादव, विकास कोरी, सन्तोष पाण्डेय, राजकुमार, विशाल पाण्डेय, आकाश, शीलू दुबे, सुशील द्विवेदी, शबनम आदिल, अमित मिश्रा, विवेक सिंह, प्रवीन द्विवेदी, बिन्नू रावत, बी के सिंह, सुमित सिंह चंदेल, हर्षित सिंह, पूनम सचान, महपारा बेगम, बउआ केसरवानी, नीरज दिवाकर, अक्षय मिश्रा, रमन शर्मा, आशू, आकाश, वाक्की शर्मा, विशाल जायसवाल आदि लोग उपस्थित थे।
पालिटिकल हेड
अभिषेक गुप्ता