बिकरू कांड : बिकरू कांड पर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

लोकल वाॅइस न्यूज..
आम जनता की आवाज..
कानपुर :-
** बिकरू कांड पर यूपी एसटीएफ का नया खुलासा, विकास दुबे की मदद करने वालो को किया गिरफ्तार..
बिकरू कांड में सोमवार को बड़ा खुलासा हुआ है। एसटीएफ ने विकास दुबे को फरार कराने में सहयोग करने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही एसटीएफ ने आरोपियों के पास से एक सेमी ऑटोमैटिक राइफल, 9 एमएम कार्बाइन, एक रिवॉल्वर, 315 बोर के तमंचे, एके-47 के कारतूस, स्प्रिंग फील्ड राइफल समेत करीब 132 कारतूस बरामद किए हैं।
इसके साथ ही एसटीएफ ने विकास दुबे का आईफोन, अमर और प्रभात के मोबाइल भी बरामद किए हैं। आरोपियों के पास से दो लाख पांच हजार नगद मिले हैं। साथ ही एसटीएफ ने वह कार भी बरामद कर ली है जिससे विकास दुबे घटना को अंजाम देने के बाद फरार हुआ था।
बताते चलें कि चौबेपुर के बिकरू गांव में दो जुलाई 2020 की रात दबिश देने गई पुलिस टीम पर गैंगस्टर विकास दुबे और उसके गुर्गों ने हमला कर दिया था। विकास दुबे ने साथियों की मदद से सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। इसके बाद विकास दुबे रात में ही फरार हो गया था और अपने सहयोगियों के पास जाकर छिप गया था।
राजन साहू
जोनल हेड