भू-माफियो के हौसले बुलंद, न्यायालय का आदेश भी रखा किनारे

लोकल वाॅइस न्यूज
आम जनता की आवाज..
कानपुर :-
*कानपुर नगर*
भूमाफियाओं के हौसले बुलंद, न्यायालय के आदेश को ताक पर कर रहे निर्माण एव कब्जा,
👉 *बर्रा पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी उठ रहें सवाल*
पीड़ित ने जिलाधिकारी, पुलिस प्रशासन, मुख्यमंत्री को लिखित शिकायती पत्र देकर लगाई न्याय दिलाने की गुहार
पीड़ित ने कानपुर पुलिस व जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार, जिलाधिकारी के आदेश पर भी बर्रा पुलिस ने पीड़ित की नही कोई जिससे भूमाफियाओं के हौसले बुलंद,
पीड़ित ने सिविल न्यायालय से स्टे भी पारित कराया, पर पुलिस द्वारा कोई मदद न मिलने पर व भूमाफियाओं पर कोई कार्रवाई न करने पर दंबगो के हौसले बुलंद,
पीड़ित द्रारा सिविल न्यायालय पारित स्टे आदेश की छाया प्रति भी बर्रा पुलिस को दिखाई, इसके वाबजूद भी न्यायालय की सरेआम अवहेलना कर दंबग भूमाफिया कर रहे कब्जा
👉 *पीड़ित की आराजी संख्या 623 को दबंग भूमाफिया आराजी संख्या 625 बताकर निर्माण कराकर कर रहे कब्जा*
आपको बताते चलें थाना बर्रा कानपुर नगर क्षेत्र के बर्रा गांव निवासी जगराम सिंह पुत्र जगन्नाथ सिंह ने बताया कि पिता के नाम थाना बर्रा परगना तहसील / जिला कानपुर नगर मे आराजी संख्या 623 थी जिसपर पिता की मृत्यु के बाद मेरा कब्जा व दखल चला आ रहा है, पीड़ित का उक्त आराजी के बाबत कानपुर विकास प्राधिकरण से सिविल न्यायालय में मुकदमा भी चल रहा है उक्त मुकदमा में माननीय सिविल न्यायालय द्वारा आराजी संख्या 623 से पीड़ित के शांतिपूर्ण कब्जा व दखल में हस्ताक्षेप करने से रोका गया है,
👉 *पीड़ित का पुर्व से ही चल रहा है कानपुर विकास प्राधिकरण सिविल न्यायालय में मुकदमा*
आपको बताते चलें क्षेत्र के दबंग भूमाफिया धीरज पुत्र सज्जन सिंह निवासी बर्रा गांव , सदींपन अवस्थी पुत्र लेखराम अवस्थी निवासी साकेत नगर, सुनील बाल्मिक सभासद आराजी संख्या 632 को 625बताकर जबरन अवैध निर्माण कर कब्जा कर रहें हैं, पीड़ित जगराम सिंह ने जब इसकी सुचना स्थानीय थाना बर्रा को दी व सिविल न्यायालय द्वारा स्टे आदेश की प्रतिलिपि भी दिखाई पर बर्रा पुलिस दंबगो के आगे नतमस्तक होती नजर आई,
*सिविल न्यायालय के स्टे आदेश पर भी दंबग भूमाफिया करा रहे निर्माण एवं कब्जा*
जिससे दंबगो के हौसले बुलंद हो गये, और न्यायालय के आदेश की अवहेलना करते नजर आ रहे हैं, पीड़ित न्याय के लिए जिलाधिकारी कानपुर नगर, एवं मुख्यमंत्री से भी लिखित शिकायती पत्र देकर उक्त दबंगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर न्याय की लगा रहा गुहार..
रिपोर्ट
मयंक बाजपेयी.