लाइसेंसी बंदूक से गोली चलने पर घायल गार्ड ने अस्पताल में तोड़ा दम

कानपुर : कानपुर के बाबू पुरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत उस वक्त हड़कंप मच गया। जब एक युवक अपनी लाइसेंसी बंदूक साफ करते समय उसी का शिकार हो गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि युवक कानपुर के 40 दुकान के पास स्थित ओम ज्वेलरी शॉप पर गार्ड की नौकरी करता था। नौकरी करने वाला युवक बाबू पुरवा थाना क्षेत्र के निवासी कृष्णकांत तिवारी रविवार की रात अपनी लाइसेंसी बंदूक साफ कर रहे थें। उसी दौरान हादसा हो गया। फिलहाल अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि युवक ने खुद को गोली मारी है या गलती से वह हादसे का शिकार हुआ है। लेकिन गोली लगने से युवक घायल हो गया था। जिसको पुलिस द्वारा उपचार हेतु हैलट अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वही जानकारी मिली है कि युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है।
परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक युवक अपने कमरे में बैठकर बंदूक साफ कर रहा था पत्नी किचन में कार्य कर रही थी और मृतक के पुत्र दूसरे कमरे में अपने दादा के पास खेल रहे थे। तभी अचानक से गोली चलने की आवाज हुई तो सभी के कान खड़े हो गए।दौड़कर परिजन जब कमरे में पहुंचे तो सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने देखा कि कमरे में कृष्णकांत लहूलुहान हालत में फर्श पर पड़े थे। उनकी दाईं कनपटी पर गोली लगी थी। वही घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली तो घटनास्थल पर आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने घायल युवक को हैलट अस्पताल में भर्ती करवाया । जहां उसका उपचार किया जा रहा था। जानकारी हुई है कि देर रात मौत हो गई। पुलिस के अनुसार कृष्णकांत का ई-रिक्शे को लेकर सुजातगंज में रहने वाले रहमत अली नाम के शख्स से विवाद चल रहा है। रहमत अली के खिलाफ नौबस्ता थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रहमत अली ने भी उनकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। इसी को लेकर वह तनाव में थे। फिलहाल अभी इस मामले की पुष्टि नहीं हो पाई है की बंदूक गलती से चली या मृतक ने खुदकुशी की है।