आज का पंचाग और दैनिक राशिफल

!! हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे !!
हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे !!
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞
22।मार्च।21
फाल्गुन शुक्ल पक्ष अष्टमी प्रमादि संवत्सर विक्रम संवत 2077, शक संवत 1942 (शर्वरी संवत्सर),
🌞अष्टमी तिथि 09:00 AM तक उपरांत नवमी
🌞नक्षत्र आद्रा 09:28 PM तक उपरांत पुनर्वसु
🌞सौभाग्य योग 12:56 PM तक, उसके बाद शोभन योग
🌞करण बव 09:00 AM 🌞बाद बालव 09:40 PM 🌞कौलव
🌞राहु 08:03 AM से 09:33 AM तक है
🌞चन्द्रमा मिथुन राशि में संचरण करेंगे
🌞त्यौहार और व्रत
👉होलाष्टक
👉दुर्गाष्टमी व्रत
🌞सूर्योदय – 6:32 AM
🌞सूर्यास्त – 6:34 PM
🌞सूर्य मीन राशि पर है
🌞शुभ काल
👉अभिजीत मुहूर्त – 12:09 PM – 12:57 PM
👉अमृत काल – 10:36 AM – 12:21 PM
🌞 दिशा शूल -पूरब
परिहार- जरूरत हो तो काजू कहा कर निकले ।
🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞
🐏मेष
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय बढ़ेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करना चाहिए। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी।
🐂वृष
भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। मान बढ़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। अपनी बुद्धिमत्ता से आप सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे। विकास की योजनाएं बनेंगी। निजीजनों में असंतोष हो सकता है।
👫मिथुन
धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। भूमि, आवास की समस्या रह सकती है। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। संतान से कष्ट रहेगा। मेहनत का फल मिलेगा।थकान रहेगी।
🦀कर्क
वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य पर व्यय होगा। विवाद न करें। यात्रा में अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें।अधीनस्थों की ओर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
🐅सिंह
आज का दिन सामान्य रहेगा । चिंता तथा तनाव रहेंगे। थकान रहेगी। जोखिम न लें। विवाद से बचें। राजकीय सहयोग मिलेगा एवं इस क्षेत्र के व्यक्तियों से संबंध बढ़ेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। वाणी पर संयम रखें।
🙍♀️कन्या
किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। कामकाज में धैर्य रखने से सफलता मिल सकेगी। किसी नए कार्य को ले कर शुरुवात हो सकती हैं। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें।
⚖️तुला
भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। जोखिम न लें। स्वयं के सामर्थ्य से ही भाग्योन्नति के अवसर आएंगे। योजनाएं फलीभूत होंगी।
🦂वृश्चिक
संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेंगे। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें।
🏹धनु
समय कुछ अनुकूल नही है वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। लेन-देन में सावधानी रखें। विवाद न करें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग आएंगे। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाए रखें।
🐊मकर
प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलती दिख रही हैं। राजकीय काम बनेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। चिंता रहेगी। जोखिम न उठाएं। संतान से मदद मिलेगी। आर्थिक स्थिति में प्रगति की संभावना है। अचानक धन की प्राप्ति के योग हैं।
🍯कुंभ
नए अनुबंध होंगे। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। शत्रु सक्रिय रहेंगे। कार्य की प्रवृत्ति में यथार्थता व व्यावहारिकता का समावेश आवश्यक है। व्यापार में आज कोई बदलाव नही दिख रहा है ।जीवनसाथी का ध्यान रखें।
🐟मीन
धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बुद्धि एवं तर्क से कार्य में सफलता के योग बनेंगे। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। अतः उसका परित्याग करें। व्यापार लाभप्रद रहेगा।
ज्योतिषाचार्या-स्वाति सक्सेना वैदिकएस्ट्रोलॉजर,पामिस्ट
फेस रीडर
Total Page Visits: 118 - Today Page Visits: 1