समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के ऊपर हुई एफआईआर के विरोध में, सपा विधायकों का विरोध प्रदर्शन

लोकल वाॅइस न्यूज..
आम जनता की आवाज..
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ मुरादाबाद के पाकबड़ा थाने में केस दर्ज किया गया है। केस में 20 अज्ञात कार्यकर्ताओं को भी आरोपी बनाया गया है। उधर, सपा के जिला अध्यक्ष जय वीर सिंह यादव की तहरीर पर दो पत्रकारों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।
अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ हुई एफआईआर के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं, विधायकों और अध्यक्षो पर आक्रोश देखने को पूरे प्रदेश में देखने को मिल रहा है, आज इसी के विरोध में कानपुर में भी एफआईआर के खिलाफ साइकिल रैली, सांकेतिक धरना आदि प्रदर्शन हुए..
#लाख_पहनाओ_बेड़ी—
#मगर_साईकिल_चलती_जायेगी।
#पूंजीपतियों_की_सरकार_जायेगी—
#गरीबों_की_सरकार_आयेगी।
दिनांक 14.03.2021 को बढ़ती मंहगाई, बढ़ते पेट्रोल, डीजल,रसोई गैस के दामों एवं मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष जी पर दर्ज फर्जी मुकदमे के विरोध में भाई अवधेश जायसवाल (टिल्लू) के संयोजन में साईकिल यात्रा बिरहाना रोड, सिरकी मोहाल, कमला टावर, फीलखाना, घसियारी मंडी, हरबंस मोहाल, हुलागंज, भूसाटोली, तेलियाना, गणेश मंदिर, नयागंज होते हुए वापस दालमंडी में समापन हुआ।
पालिटिकल हेड
अभिषेक गुप्ता