आज का राशिफल

!! हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे !!
हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे !!
🌞 आज का हिन्दू पंचांग
⛅ दिनांक 19 फरवरी 2021
⛅ दिन – शुक्रवार
⛅ विक्रम संवत – 2077
⛅ शक संवत – 1942
⛅ अयन – उत्तरायण
⛅ ऋतु – वसंत
⛅ मास – माघ
⛅ पक्ष – शुक्ल
⛅ तिथि – सप्तमी सुबह 10:58 तक तत्पश्चात अष्टमी
⛅ नक्षत्र – कृत्तिका 20 फरवरी प्रातः 05:58 तक तत्पश्चात रोहिणी
⛅ योग – इन्द्र 20 फरवरी प्रातः 04:33 तक तत्पश्चात वैधृति
⛅ राहुकाल – सुबह 11:26 से दोपहर 12:53 तक
⛅ सूर्योदय – 07:07
⛅ सूर्यास्त – 18:37
⛅ दिशाशूल – पश्चिम दिशा में
⛅ व्रत पर्व विवरण – रथ-आरोग्य-विधान-अचला-चन्द्रभागा सप्तमी, नर्मदा जयंती, भीष्माष्टमी (भीष्म पितामह श्राद्ध दिवस) छत्रपति शिवाजी जयंती (दि.अ.)
पंचक आरंभ समय- 12 फरवरी 2021 दिन शुक्रवार को प्रातः 2 बजकर 11 मिनट से।
पंचक समाप्ति समय- 16 फरवरी 2021 दिन मंगलवार रात 8 बजकर 57 मिनट पर।
जया एकादशी मंगलवार, 23 फरवरी 2021
24 फरवरी- प्रदोष व्रत
माघ पूर्णिमा 27 फरवरी, शनिवार
फाल्गुनी अमावस्या 13 मार्च 2021, शनिवार
आज का राशिफल
🐏मेष
आज दिन अनुकूल रहेगा। समाज से जुड़े काम में आज समय बिता सकते हैं। बेवजह तनाव रह सकता है। सिर में चोट लगने का डर है आज आप को सचेत रहे। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में अतिथियों का आगमन हो सकता हैं । व्यय बढ़ेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कोई बड़ा काम करने तथा यात्रा पर जाने का मन बनेगा। आय बनी रहेगी।
🐂वृष
मित्रों तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। घर में सहयोग प्राप्त होगा। प्रमाद न करें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी।
👫मिथुन
कोई अप्रत्याशित खर्च सामने आएगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। असमंजस की स्थिति बनेगी। लेन-देन में जल्दबाजी व लापरवाही न करें। भावनाओं को वश में रखें। मन की बात किसी को न बतलाएं। प्रतिष्ठा में कमी हो सकती है। जल्दबाजी से चोट लग सकती है। कुसंगति से बचें।
🦀कर्क
यात्रा लंबी तथा मनोरंजक रह सकती है। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। प्रसन्नता तथा उत्साह से ओत-प्रोत रहेंगे। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। चोट-रोग व चोरी-विवाद से बचें।
🐅सिंह
आज खर्च का दिन है। यश बढ़ेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नए काम मिल सकते हैं। आर्थिक वृद्धि के लिए योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है। थकान व कमजोरी रह सकती है। विरोधी सक्रिय रहेंगे।
🙍♀️कन्या
सुख के साधन जुटेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मित्रों का साथ मिलेगा। प्रयास सफल रहेंगे। किसी विवाद में विजय मिल सकती है। सामाजिक काम करने का मन बनेगा। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। कारोबारी कामकाज चलते रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
⚖️तुला
वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। अनहोनी की आशंका निर्मूल नहीं हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों के मामलों में हाथ न डालें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से क्लेश होगा। आय होगी। जोखिम न उठाएं।
🦂वृश्चिक
शारीरिक कष्ट संभव है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। संतान संबंधी बुरी सूचना प्राप्त हो सकती है। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। सृजनशीलता का विकास होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। व्यापार-व्यवसाय सुखद रहेगा। जल्दबाजी न करें।
🏹धनु
प्रियजनों के साथ रिश्तों में खटास आ सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। दूर से दु:खद समाचार मिल सकता है। पुराने रोग को नजरअंदाज न करें। व्यय होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। शत्रु पीठ पीछे षड्यंत्र रच सकते हैं।
🐊मकर
विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। किसी धार्मिक स्थल के दर्शन का कार्यक्रम बन सकता है। मित्रों से भेंट होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। घर में सुख-शांति बनी रहेगी और सहयोग प्राप्त होगा
🍯कुंभ
स्थायी संपत्ति की खरीदी-बिक्री की योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। पार्टनरों तथा मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। बातचीत में संयम रखें। शत्रुता में कमी रहेगी।
🐟मीन
परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। शत्रुभय रहेगा। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।
ज्योतिषाचार्या
स्वाति सक्सेना श्रीएस्ट्रो